स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानरणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मान

बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास कड़ा सुरक्षा पहरा

बारावफात को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, मस्जिदों के आसपास कड़ा सुरक्षा पहरा

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। बारावफात (ईदुल-मिलादनवी) पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पर्व के मद्देनजर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसएसपी के निर्देश पर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित मस्जिदों एवं उनके आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस द्वारा पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
नैनीताल पुलिस ने स्थानीय जनता से बारावफात का पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की है। पुलिस ने लोगों से किसी भी प्रकार की भ्रामक या अफवाहपूर्ण सूचना पर ध्यान नहीं देने तथा ऐसी सूचनाओं को सोशल मीडिया अथवा अन्य माध्यमों से प्रसारित नहीं करने को कहा है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई संदिग्ध गतिविधि, भ्रामक सूचना या अफवाह की जानकारी मिलती है तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके और पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था कायम रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें