स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

ताइक्वांडो के नए नियम सीखने लखनऊ पहुंचे 200 से ज्यादा रेफरी, राष्ट्रीय सेमिनार में हुई कड़ी परीक्षा

ताइक्वांडो के नए नियम सीखने लखनऊ पहुंचे 200 से ज्यादा रेफरी, राष्ट्रीय सेमिनार में हुई कड़ी परीक्षा
लखनऊ  (पायनियर खेल संवाददाता)।  ताइक्वांडो में लागू किए गए नए अंतरराष्ट्रीय नियमों को समझने और उन्हें प्रतियोगिताओं में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए देशभर के 200 से अधिक रेफरी और निर्णायक लखनऊ में जुटे। के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में 12 जून से आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रेफरी फ्रेशर एवं रिफ्रेशर सेमिनार का रविवार को समापन हो गया। यूपी ताइक्वांडो असोसिएशन के महासचिव राजकुमार ने बताया कि वर्ल्ड ताइक्वांडो मुख्यालय कुक्कीवन द्वारा खेल के नियमों में किए गए संशोधनों के मद्देनजर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सेमिनार में उत्तर प्रदेश के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड समेत कई राज्यों के रेफरियों ने हिस्सा लेकर नए नियमों और तकनीकी बदलावों की बारीकियां सीखीं।

ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देश पर आयोजित इस सेमिनार में अंतरराष्ट्रीय रेफरी सुभाष पाटिल ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान मैच संचालन, स्कोरिंग सिस्टम, वीडियो रिव्यू और संशोधित नियमों के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई।

राजकुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों की फिजिकल, डिजिटल और लिखित परीक्षाएं कराई गईं। इन परीक्षाओं में सफल होने वाले रेफरी जिला, राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभाने के पात्र होंगे। साथ ही भविष्य में होने वाली प्रमुख राष्ट्रीय और ओलंपिक ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं के चयन एवं संचालन तंत्र का हिस्सा भी बन सकेंगे।

उन्होंने कहा कि खेल में पारदर्शिता और निष्पक्ष निर्णय सुनिश्चित करने के लिए रेफरियों का समय-समय पर प्रशिक्षण और मूल्यांकन बेहद जरूरी है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपनी जिम्मेदारियां निभा सकें। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से राष्ट्रीय रेफरी हिम प्रीत सिंह, मोहित कुमार, मयंक भारती, अभिषेक कुमार, रुद्र कुमार, बिलाल खान, प्रयाग सिंह, पवन सिंह, जितेंद्र कुमार मौर्य, राजा सिंह, सुभाष, रघुनाथ सिंह, महिला रेफरियों में अमीना बानो सुल्तानपुर पूजा तिवारी रेखा संभल आध्या अग्रवाल मुरादाबाद, प्रियांशी जुगरान. आशा, अनामिका उपस्थित रहे ।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें