स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

बहरू गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

बहरू गांव में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान

पायनियर समाचार सवा

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के बहरू गांव में एक अधेड़ व्यक्ति ने नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहरू गांव निवासी संतू (42) पुत्र मगली गांव में अकेले रहते थे। ग्रामीणों के अनुसार उनकी पत्नी और पुत्र का काफी समय पहले निधन हो चुका था। इसके बाद से वह अकेले जीवन यापन कर रहे थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर एक नीम के पेड़ पर उनका शव फंदे से लटकता देखा।

शव दिखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी जुटाई। संतू द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पत्नी और पुत्र की मौत के बाद संतू काफी समय से अकेले रह रहे थे। गांव के लोगों ने बताया कि उनका कोई निकट परिजन भी नहीं है।

इसी कारण ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम कराने का विरोध किया और मानवीय आधार पर शव का अंतिम संस्कार किए जाने की बात कही। गांव के बुजुर्गों और स्थानीय लोगों की सहमति के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। घटना के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दुख व्यक्त किया। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर जांच पूरी की जा रही है। मृतक के निधन से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें