स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों के सपनों में भारत का भविष्य दिखता-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

‘मेरे सपनों का भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों के सपनों में भारत का भविष्य दिखता-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

सहारनपुर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद सहारनपुर के समस्त उच्च प्राथमिक/कंपोजिट विद्यालयों में ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विद्यार्थियों ने विकसित भारत, भारत की उपलब्धियों और विगत 10 वर्षों के उल्लेखनीय कार्यों को अपनी रचनात्मकता से चित्रों में दर्शाया। उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, डिजिटल भारत, खेल, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र के विकास जैसे विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। बच्चों के चित्रों में विकसित भारत @2047 की परिकल्पना और आत्मनिर्भर, सशक्त भारत की सोच झलकी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुमारी कोमल ने कहा कि बच्चों के सपनों में भारत का भविष्य दिखता है। ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों को राष्ट्र के विकास और भविष्य की संभावनाओं से जोड़ती हैं और उनकी रचनात्मक क्षमता विकसित करती हैं। विकसित भारत @2047 बच्चों और युवाओं के सपनों से जुड़ा विषय है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान से विद्यार्थियों को मंच देने और अभिभावकों को जोड़कर जनसहभागिता बढ़ाने का प्रयास हो रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए समस्त प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई दी।
हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में प्रतियोगिता आयोजित
सहारनपुर। जे.बी.एस. हिन्दू कन्या इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई।
मुख्य अतिथि  श्रीमती आरती शर्मा एवं विजेंद्र कौशिक रहे। प्रधानाचार्या श्रीमती माधुरी शर्मा ने कहा कि सड़क, परिवहन और विद्युत सुविधा से ग्रामीण जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है और विकास शिक्षा, आत्मनिर्भरता से जुड़ा है।
आरती शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के सपने और महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला। विजेंद्र कौशिक ने युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की प्रेरणा दी।
भाषण में शुमायला प्रथम, शिफा द्वितीय, फरहा तृतीय रहीं। चित्रकला में कक्षा 6-8 में अलीशा प्रथम, इकरा द्वितीय, फैज़ा तृतीय तथा कक्षा 9-12 में सफिया नूर प्रथम, सबिया द्वितीय, जोया वाजिद तृतीय रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें