सिराज खान मेमोरियल अण्डर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट
लखनऊ। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ लखनऊ के तत्वावधान में ग्रेस स्पोर्ट्स इशरत अली की ओर से आयोजित स्वर्गीय सिराज खान मेमोरियल अण्डर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट मुकाबलों में गुरुवार को मेगा टेंड्स क्लब, ब्लेज विलो क्रिकेट अकादमी, पैंथर्स क्रिकेट अकादमी और दक्रिएटर्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीत लिये।
जीसीआरजी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करके मेगा क्लब ने 34.2 ओवर में 172 रन के स्कोर पर सभी विकेट खो दिये। जवाब में कल्पना क्रिकेट फाउंडेशन की टीम 30.2 ओवर में 149 रन पर सिमट गयी। विजेत टीम मेगा टेंड्स की ओर से मैन ऑफ द मैच वारिस अली ने ऑलराउंडर प्रदर्शन करके 44 रन की बल्लेबाजी के बाद तीन विकेट चटकाये। बालाजी बी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजीकरके यूनिटी क्रिकेट अकादमी ने 27.4 ओवर में 99 रन के स्कोर पर सभी विकेट खो दिये। जवाब में पैंथर्स क्रिकेट अकादमी ने 13.4 ओवर में दो विकेट के नुकसन पर 104 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज कर ली।
विजेता टीम पैंथर्स अकादमी की ओर से मैन ऑफ द मैच अर्जुन तिवारी ने 23 रन देकर पांच विकेट चटकाये। ब्लेज विलो ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करके एसएमआर क्रिकेट अकादमी ने 24.4 ओवर में 120 रन के स्कोर पर सभी विकेट खो दिये। जवबी बल्लेबाजी में ब्लेज विलो अकादमी ने 20.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 121 रन बनाकर आठ विकेट से जीत हासिल की। ब्लेज की ओर से मैन ऑफ द मैच शिवा रावत ने तीन विकेट की गेंदबाजी के बाद नाबाद 48 रन की उम्दा पारी खेली। दक्रिएटर्स ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करके दक्रिएटर्स क्लब ने 34.1 ओवर में 161 रन के स्कोर पर सभी विकेट खो दिये। जवाबी बल्ल्ेबाजी में केवाई स्पोर्ट्स क्लब 34.5 ओवर में 143 रन बनाकर सिमट गया। विजेत टीम क्रिएटर्स की ओर से मैन ऑफ द मैच मोहम्मद सैफी आजम ने तीन विकेट चटकाये।










