स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एनडीए एवं सीडीएस परीक्षा की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 13 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के प्रवेश, सुरक्षा व्यवस्था, परीक्षा सामग्री की गोपनीयता तथा निर्धारित समय-सारिणी का विशेष ध्यान रखा जाए। परीक्षा संचालन से संबंधित सभी अधिकारी निर्धारित समय से पूर्व अपने तैनाती स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण सुनिश्चित करें।
उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, विद्युत, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने, प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर निगरानी रखने तथा संघ लोक सेवा आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निदेर्शों का कड़ाई से अनुपालन कराने को कहा। बैठक में नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें