स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंह

मेधांश सक्सेना बने प्रोफेशनल ओपन रैपिड शतरंज चैंपियन

मेधांश सक्सेना बने प्रोफेशनल ओपन रैपिड शतरंज चैंपियन

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। स्थानीय अविजय चेस अकादमी में आयोजित तृतीय प्रोफेशनल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के सातवें और अंतिम चक्र में मेधांश सक्सेना ने राजेंद्र कुमार को मिडिल गेम में पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मेधांश ने प्रतियोगिता के सभी सात मुकाबले जीतकर अजेय रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

आशु वर्मा ने छह अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं आरिफ अली और पवन बाथम ने 5.5-5.5 अंक अर्जित किए, लेकिन टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर आरिफ को तीसरा और पवन को चौथा स्थान मिला।

अंडर-9 वर्ग में अव्याना ढिल्लन प्रथम और आद्यांत गुप्ता द्वितीय रहे। अंडर-11 वर्ग में अद्विका ढिल्लन ने पहला तथा दक्ष प्रताप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 वर्ग में प्रणव रस्तोगी प्रथम और अथर्व साहू द्वितीय रहे। अंडर-15 वर्ग में अभिनव कीर्ति वर्मन विजेता बने, जबकि मेधांश राज उपविजेता रहे।

वेटरन वर्ग में सैय्यद इरफान ने पहला और यू.वी. सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सान्वी अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के महामंत्री एस.के. तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, वैजयंती और नकद पुरस्कार प्रदान किए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें