स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

लखनऊ जिला बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट 8 जुलाई से, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

लखनऊ जिला बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट 8 जुलाई से, विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। एम.जे. बैडमिंटन अकादमी के तत्वावधान में 8 से 11 जुलाई तक लखनऊ जिला बैडमिंटन ओपन टूर्नामेंट-2026 खेला जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ बैडमिंटन एसोसिएशन की स्वीकृति से एम.जे. बैडमिंटन अकादमी, कंचना बिहारी मार्ग, कल्याणपुर (अंग्रेज़ फार्म के निकट) में होगा। प्रतियोगिता में जिले के उभरते और अनुभवी शटलरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19, सीनियर पुरुष एवं महिला तथा मास्टर्स (35+, 45+, 55+ और 65+) वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। विभिन्न आयु वर्गों में बालक-बालिका, पुरुष एवं महिला एकल, युगल तथा मिश्रित युगल मुकाबले खेले जाएंगे।

टूर्नामेंट के विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को आकर्षक ट्रॉफी, स्मृति चिह्न एवं सम्मान प्रदान किए जाएंगे, जबकि सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र दिया जाएगा। अंडर-11 से वेटरन वर्ग तक एकल स्पर्धा की प्रवेश शुल्क 700 रुपये तथा युगल स्पर्धा की 1400 रुपये निर्धारित की गई है।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में बैडमिंटन प्रतिभाओं को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि से पूर्व अपना पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोजक आगा शाकिर हुसैन से संपर्क किया जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें