स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

मुआवजा व कार्रवाई की मांग पर अंतिम संस्कार रोका, आश्वासन के बाद माने परिजन

मुआवजा व कार्रवाई की मांग पर अंतिम संस्कार रोका, आश्वासन के बाद माने परिजन

सड़क हादसे में मृत राम सिंह का शव गांव पहुंचते ही हंगामा, नायब तहसीलदार के आश्वासन पर हुआ अंतिम संस्कार

अंकित यादव। फतेहपुर बाराबंकी

सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले घुंघटेर निवासी राम सिंह के शव के गांव पहुंचने पर परिजनों ने मुआवजा और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची नायब तहसीलदार अनु सिंह ने पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर शाम अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। बुधवार शाम राम सिंह अपनी कार से घर लौट रहे थे। सरैया मोड़ के पास एक अन्य वाहन की टक्कर से उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

गंभीर रूप से घायल राम सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया। उनकी मांग थी कि परिवार को कृषक दुर्घटना बीमा योजना का लाभ, आवास के लिए जमीन, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था, मुकदमे में आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा मृतक की पत्नी को शैक्षिक योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाए। सूचना पर पहुंचीं नायब तहसीलदार अनु सिंह ने परिजनों को पात्रता के अनुसार सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हुए और देर शाम अंतिम संस्कार किया गया। एहतियात के तौर पर कुर्सी, घुंघटेर और बड्डूपुर थानों की पुलिस मौके पर तैनात रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें