स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दिए निर्देश।

हाथरस। जनपद में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत 16 मतदान केंद्रों पर चल रही मतदान प्रक्रिया का जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया को सकुशल, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद निर्वाचन-2026 के अंतर्गत विकासखंड मुरसान, पीबीएस इंटर कॉलेज हाथरस, विकासखंड हसायन, गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, के.एल. जैन इंटर कॉलेज सासनी, विकासखंड सादाबाद तथा ब्लॉक सहपऊ में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। 

उन्होंने मतदान की प्रगति, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही, संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान समाप्ति तक सभी व्यवस्थाएं सुचारु बनाए रखने तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित पीठासीन अधिकारियों से मतदान की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के समय तक विकासखंड मुरसान में 46 मत डाले जा चुके थे। वहीं, पीबीएस इंटर कॉलेज, हाथरस में 258 मत डाले जा चुके थे। इसके अतिरिक्त, विकासखंड हसायन तथा विकासखंड सहपऊ में निरीक्षण के समय तक 120 मत पड़ चुके थे। गौरी शंकर हिंदू इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ में 867 तथा के.एल. जैन इंटर कॉलेज सासनी में 931 मत पड़ चुके थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं तथा निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि मतदाताओं को मतदान करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनियमितता को रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने विजिटर पंजिका पर हस्ताक्षर किए। मतदान केंद्रों के कमरों में मतदान में प्रयुक्त होने वाली सामग्री से इतर सामग्री को निर्धारित स्थान पर बाहर रखने के निर्देश दिए, ताकि मतदान की निष्पक्षता एवं मतपत्रों की गोपनीयता प्रभावित न हो और निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता बनी रहे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर तैनात माइक्रो ऑब्जर्वर को मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता एवं व्यवस्थाओं के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा निर्वाचन से संबंधित सभी नियमों एवं निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने और मतदान समाप्ति तक सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी, संबंधित उप जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें