स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

झारखंड के राज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात

झारखंड के राज्यपाल ने पीएम मोदी से की मुलाकात

गृह मंत्री व उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन से भी की भेंट

एजेंसी। रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राज्यपाल के पद पर दो वर्ष पूरे कर चुके गंगवार ने इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से भी मुलाकात की।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ‘एक्स’ पर बैठक की तस्वीरें साझा की और लिखा, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। गंगवार ने एक्स पर पोस्ट किया, आज नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ शिष्टाचार भेंट हुई। इस दौरान उन्हें झारखंड के मौजूदा हालात से अवगत कराया गया और राज्य के विकास, सुशासन व जन-कल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा कि उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात के दौरान समसामयिक और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई तथा उनका मार्गदर्शन प्रेरणादायक रहा। गंगवार ने शाह के साथ हुई अपनी मुलाकात की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा, दो अगस्त को नयी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ एक शिष्टाचार मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें झारखंड के मौजूदा हालात के बारे में बताया गया और राज्य के विकास, सुशासन और जन-कल्याण से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पिछले हफ़्ते, राज्यपाल के तौर पर अपने दो वर्ष पूरे करते हुए गंगवार ने कहा था कि राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के तौर पर उच्च शिक्षा को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में से एक रहा है। राज्यपाल ने कहा था कि उन्होंने उन्हें सौंपी गई जिÞम्मेदारियों को उसी प्रतिबद्धता के साथ निभाया, जैसी उनके लंबे संसदीय करियर में देखी गई थी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें