स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज

जनगणना के दूसरे चरण की तैयारी तेज

मंडलायुक्त ने पाइनवुड स्कूल में किया फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण का शुभारंभ
सहारनपुर। जनगणना के दूसरे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।  मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने पाइनवुड स्कूल में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस प्रशिक्षण में कुल 132 फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की बारीकियां सिखाई जा रही हैं।
प्रशासन ने ट्रेनर्स को दो शिफ्टों में बांटा है। पहले बैच के 66 प्रतिभागियों का प्रशिक्षण शुरू हो चुका है, जो तीन दिन तक चलेगा। वहीं दूसरे बैच के 66 ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 12 से 14 अक्टूबर के बीच आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें जनगणना फार्म भरने, डेटा संग्रह, डिजिटल प्रक्रिया और फील्ड में आने वाली चुनौतियों से निपटने के गुर सिखाए जा रहे हैं।
प्रशिक्षित होने के बाद ये सभी फील्ड ट्रेनर्स अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में जिले भर के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। यही प्रगणक घर-घर जाकर वास्तविक गणना का कार्य करेंगे।
मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने कहा कि जनगणना राष्ट्र का सबसे बड़ा डेटा बेस है, इसलिए इसमें शुद्धता और गोपनीयता बेहद जरूरी है। सभी ट्रेनर गंभीरता से प्रशिक्षण लें ताकि फील्ड में कोई त्रुटि न हो।
गौरतलब है कि जनगणना के दूसरे चरण के तहत वास्तविक गणना कार्य 1 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान जनसंख्या, सामाजिक-आर्थिक स्थिति सहित कई महत्वपूर्ण आंकड़े जुटाए जाएंगे, जो सरकारी योजनाओं का आधार बनेंगे। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें