स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा

जल पुलिस जवान की गौसेवा को गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने सराहा

  • नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण कर रविंद्र कुमार को किया सम्मानित

पायनियर समाचार सेवा। चंपावत/टनकपुर। उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र प्रसाद ने टनकपुर स्थित नित्य आश्रम गौशाला काला झाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशाला की स्थापना करने वाले जल पुलिस के जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान के गौसेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
आयोग अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस कर्मी आमजन की जान-माल की सुरक्षा के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। ऐसे में एक पुलिसकर्मी द्वारा गोमाता के संरक्षण और सेवा के लिए गौशाला स्थापित करना सराहनीय और प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने कहा कि गौसेवा की भावना निश्चित रूप से ईश्वरीय प्रेरणा का परिणाम है और ऐसे कार्य समाज के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें यह जानकारी भी मिली कि किसान परिवार से जुड़े रविंद्र कुमार जल पुलिस में रहते हुए शारदा नदी में डूबने वाले सैकड़ों लोगों की जान बचा चुके हैं। उन्होंने रविंद्र कुमार को गले लगाकर उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर गौशाला के अध्यक्ष धमार्नंद पांडे, महामंत्री हरीश जी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें