स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार
  • 192 कार्ड बरामद, विकासनगर पुलिस की कार्रवाई में चार आरोपी दबोचे गए।

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। विकासनगर पुलिस ने एटीएम बूथों के आसपास बुजुर्गों, महिलाओं और सीधे-सादे लोगों को मदद का झांसा देकर उनके कार्ड बदलने वाले अंतरराज्यीय ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से विभिन्न बैंकों के 192 एटीएम/डेबिट कार्ड, 12 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, नकदी, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक 21 अगस्त को विकासनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि चार संदिग्ध लोग स्विफ्ट कार और बाइक से क्षेत्र में घूम रहे हैं और एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने पोंटा रोड स्थित हर्बर्टपुर के ढालीपुर पुल से पहले आम के बगीचे के पास घेराबंदी कर स्विफ्ट कार सवार चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान उनके पास से 192 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे एटीएम बूथों के आसपास ऐसे लोगों को निशाना बनाते थे, जिन्हें पैसे निकालने में परेशानी होती थी। मदद के बहाने उनका कार्ड बदलकर पिन की जानकारी हासिल कर लेते और बाद में खाते से रकम निकाल लेते थे। वारदात के बाद फरार होने के लिए वाहन कुछ दूरी पर खड़े रखते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगमोहन (40), नीटू (40), सोनू (43) और आशु कुमार (26) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और असम समेत विभिन्न राज्यों में एटीएम ठगी के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विकासनगर कोतवाली में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब बरामद 192 कार्डों और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं का पता लगाने में जुटी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें