स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए गुरुग्राम में 1000 कैमरे व रडार सिस्टम लगाएगी मारुति सुजुकी

इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के लिए गुरुग्राम में 1000 कैमरे व रडार सिस्टम लगाएगी मारुति सुजुकी
गुरुग्राम में सीएसआर के तहत इंटीग्रेटेड टैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित करने को लेकर जीएमडीए सीईओ पी.सी. मीणा के साथ फाइलों का आदान-प्रदान करते मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कॉर्पोरेट अफेयर्स राहुल भारती।

  • इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम पर मारुति सीएसआर के तहत खर्च करेगी 75 करोड़
  • सीएसआर के तहत 70 स्थानों पर 1000 सीसीटीवी कैमरे व रडार सिस्टम लगाएगी कंपनी

गुरुग्राम। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड अपनी सीएसआर पहल के तहत गुरुग्राम में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का विस्तार करेगी। इसके तहत 70 स्थानों पर 1000 सीसीटीवी कैमरे व रडार सिस्टम लगाए जाएंगें। इस योजना के पहले चरण में कंपनी ने शहर की चार सडक़ों में 23 स्थानों पर 400 कैमरे व रडार सिस्टम लगाए हैं।


मारुति सुजुकी ने गुरुग्राम में आईटीएमएस परियोजना को लागू करने के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) और गुरुग्राम पुलिस के साथ साझेदारी की है। पहले चरण की सफलता के बाद परियोजना के दूसरे चरण में गुरुग्राम की नौ प्रमुख सडक़ों के लगभग 70 स्थानों पर 1000 अतिरिक्त कैमरे और रडार सिस्टम लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मारुति सुजुकी द्वारा लगाए गए कैमरों और रडार सिस्टम की कुल संख्या बढक़र 1,400 हो जाएगी, जो 93 स्थानों और 13 प्रमुख सडक़ों को कवर करेंगे।


सडक़ सुरक्षा के प्रति मारुति सुजुकी  के योगदान के बारे में पुलिस आयुक्त शिबास कबिराज ने कहा कि इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के विस्तार से यातायात नियमों के उल्लंघनों की निगरानी करने, समय पर प्रवर्तन सुनिश्चित करने और यातायात नियमों के बेहतर अनुपालन को बढ़ावा देने की हमारी क्षमता और सुदृढ़ होगी। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पी.सी. मीणा ने कहा कि इससे यातायात की अधिक प्रभावी निगरानी संभव होगी, यातायात नियमों के पालन को और सशक्त बनाया जा सकेगा।


मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर कॉर्पोरेट अफेयर्स राहुल भारती ने कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन एक गंभीर सडक़ सुरक्षा चुनौती को दर्शाते हैं। क्योंकि भारत में अधिकांश सडक़ दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण मानवीय भूल है। उल्लंघन होने पर कैमरे वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर रिकॉर्ड करते हैं और जानकारी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईटीएमएस) के डेटा सर्वर को भेजी जाती है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ट्रैफिक सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम की सफलता पर कंपनी ने गुरुग्राम में आईटीएमएस की शुरुआत की थी।
----------------------------------------------------

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें