स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

लोहे का गेट गिरने से मासूम की मौत

लोहे का गेट गिरने से मासूम की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित मोहिद्दीनपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। जहां घर का लोहे का गेट गिरने से बच्ची दब गई। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शुक्रवार पीजीआई थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में हुई। गांव निवासी सूरज कुमार के घर का गेट सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक उखड़कर गिर गया।

गेट के पास खेल रही उनकी तीन साल की बेटी अन्वी उसके नीचे दब गई। तड़प-तड़पकर मौत हो गई। मोहिद्दीनपुर में सूरज कुमार पत्नी सीमा, दो बेटिया चार साल की सृष्टि और तीन साल की अन्वी के साथ रहते हैं। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे सीमा बड़ी बेटी सृष्टि को पास में ट्यूशन छोड़ने गई थी। सूरज घर में खाना खा रहे थे। छोटी बेटी अन्वी को वह प्यार-दुलार के साथ खाना खिला रहे थे। इस दौरान अन्वी खेलते-खेलते घर के मेन गेट के पास पहुंच गई। अचानक गेट उखड़कर अन्वी के ऊपर गिर गया। वह उसके नीचे दब गई।

उसकी चीख सुनकर सूरज और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। गेट हटाकर उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अन्वी के चाचा आशीष ने बताया कि करीब आठ साल पहले सूरज ने नया मकान बनवाया था। उस समय एक कुंतल से अधिक वजन का लोहे का गेट लगवाया था। वहीं गेट कुंडा सहित उखड़कर गिर गया। लगता है कि सालों से खुलने-बंद होने से कुंडा और सीमेंट की पकड़ कमजोर हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। इससे मौत का स्पष्ट कारण नहीं पता चला। गेट के नीचे दबने से बच्ची के सिर और सीने में गंभीर चोट आई थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से बच्ची की मौत हुई है। बच्ची के शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें