स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को किया गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। इटौंजा क्षेत्र में युवक की हत्या का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह पारिवारिक रिश्तों में पनपा शक और अविश्वास निकला। आरोपी को संदेह था कि मृतक उसकी बहन पर गलत नजर रखता है। इसी रंजिश में उसने युवक को बहाने से गांव बुलाकर पहले शराब पिलाई और फिर प्लास्टिक स्ट्रैप से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को केले के खेत में फेंक दिया गया, ताकि किसी को घटना की भनक न लग सके।

डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि मड़ियांव थाना क्षेत्र की इन्द्रपुरी कॉलोनी निवासी रामशंकर सिंह ने इटौंजा थाने में अपने 22 वर्षीय पुत्र सचिन सिंह की हत्या किए जाने की सूचना दी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वाट,सर्विलांस और इटौंजा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज,मोबाइल लोकेशन, तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से जांच शुरू की। साक्ष्यों के आधार पर इटौंजा क्षेत्र के अकबरपुर निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ बृजेश सिंह (26) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक सचिन सिंह रिश्ते में उसका भांजा लगता था और दोनों परिवारों के बीच लगातार आना-जाना था,उसको शक था कि सचिन उसकी बहन के प्रति गलत नीयत रखता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था। आरोपी ने एक जून को सचिन को बहाने से गांव बुलाया। जहां उसे शराब पिलाई गई। नशे की हालत में होने पर गांव के बाहर स्थित बोरिंग के पास प्लास्टिक की बोरी से उसका गला कस दिया गया। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को पास के केले के खेत में फेंक दिया और घटना को छिपाने की कोशिश की,लेकिन पुलिस की सक्रिय जांच के चलते उसका राज ज्यादा दिनों तक नहीं छिप सका। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त प्लास्टिक की पट्टी(स्ट्रेप)भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय से उसे जेल भेज दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें