स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

गुरुग्राम में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से नाराज नर्सिंग ऑफिसर्स ने काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध

गुरुग्राम में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से नाराज नर्सिंग ऑफिसर्स ने काले बिल्ले लगाकर जताया विरोध
गुरुग्राम के सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में ड्यूटी के दौरान काले बिल्ले लगाए हुए नर्सिंग ऑफिसर्स।

  • बुधवार, गुरुवार दो दिन काले बिल्ले लगाकर करेंगे काम
  • अगले सोमवार, मंगलवार, बुधवार को दो दो दिन रखेंगे हड़ताल

गुरुग्राम। हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग में मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने के विरोध में प्रदेश भर के नर्सिंग कैडर ने बुधवार से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू कर दिया। गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में  आंदोलन के तहत नर्सिंग ऑफिसर्स ने काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी शुरू की है। साथ ही कहा है कि तीन दिन तक दो घंटे की हड़ताल की जाएगी, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगीं।

गुरुग्राम में  सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल सहित जिला के सभी पीएचसी, सीएचसी में सभी नर्सिंग ऑफिसर्स ने नर्सिंग ऑफिसर  वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले यह विरोध शुरू किया। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने यह पॉलिसी वापस नहीं ली तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। एसोसिएशन द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार आंदोलन के पहले चरण में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को प्रदेश के सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों, मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में नर्सिंग स्टाफ काले बिल्ले लगाकर काम करेगा। इसके बाद दूसरे चरण में 5, 6 और 7 अक्टूबर को तीनों दिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल की जाएगी।


एसोसिएशन का कहना है कि पूरे भारत में किसी भी राज्य में नर्सिंग कैडर पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू नहीं है। शिक्षा विभाग और अन्य विभागों में महिलाएं केवल दिन में ड्यूटी करती हैं, जबकि नर्सिंग स्टाफ 24 घंटे, तीन शिफ्ट- मॉर्निंग, इवनिंग और नाइट में ड्यूटी करता है। नर्सिंग ही एकमात्र ऐसा कैडर है जो अस्पताल में 24 घंटे मौजूद रहकर मरीजों की सेवा करते है। नर्सिंग ऑफिसर्स की ओर से कहा गया है कि स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कैडर में लगभग 95 प्रतिशत महिलाएं हैं। उन पर घर के बुजुर्गों, बच्चों की परवरिश, शिक्षा और घर-परिवार की पूरी जिम्मेदारी है। अगर उन्हें परिवार से सैकड़ों किलोमीटर दूर ट्रांसफर किया जाएगा तो वे मानसिक तनाव में रहेंगी। जिसका सीधा असर उनकी ड्यूटी और मरीजों की देखभाल पर पड़ेगा। एसोसिएशन ने यह भी तर्क दिया कि हरियाणा के कई स्वास्थ्य संस्थान गांवों और कस्बों से बाहर सुनसान इलाकों में बने हैं। रात की शिफ्ट में वहां पहुंचना महिला स्टाफ के लिए बेहद कठिन और असुरक्षित है। शिफ्टिंग ड्यूटी में भी नर्सिंग ऑफिसर्स का घर जाने का समय तय नहीं है। सरकार को महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखना चाहिए, लेकिन यह पॉलिसी उनकी सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें