स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

स्वर्ण रथ पर नगर भ्रमण करेंगे गणपति महाराज, 12 झांकियां और चार बैंड बढ़ाएंगे शोभा

स्वर्ण रथ पर नगर भ्रमण करेंगे गणपति महाराज, 12 झांकियां और चार बैंड बढ़ाएंगे शोभा
-14 सितंबर को निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, 15 से 23 सितंबर तक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम, 24 को हरिद्वार में होगा गणपति विसर्जन
मुजफ्फरनगर। भरतिया कॉलोनी स्थित श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर परिवार की ओर से भगवान श्री गणपति महाराज का जन्मोत्सव इस बार भी श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। 14 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले गणपति महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर और शोभायात्रा मार्ग को आकर्षक ढंग से सजाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मंदिर परिसर में भगवान गणपति का नयनाभिराम स्वर्ण श्रृंगार, 56 भोग और रजत पालना श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
शनिवार को मंदिर परिवार की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में पदाधिकारियों ने गणपति महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया गया कि 14 सितंबर को सुबह 10 बजे मंदिर प्रांगण से भगवान श्री गणपति महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान गणपति स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। श्रद्धालुओं का मानना है कि शोभायात्रा के माध्यम से गणपति महाराज भक्तों के घरों और प्रतिष्ठानों पर मंगलमय आशीर्वाद प्रदान करेंगे। शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नवीन मंडी स्थल, राजबाहा रोड, मुनीम कॉलोनी, नई मंडी बड़े डाकखाने के सामने, गौशाला रोड, नंदी स्वीट्स के बराबर से पुरानी गुड़ मंडी, पीठ बाजार और बिंदल बाजार पहुंचेगी। इसके बाद मेहता क्लब के बराबर से वकील रोड, चौड़ी गली, गौशाला रोड, भोपा पुल के बराबर से वकील रोड और नई मंडी बिजलीघर होते हुए बड़े डाकखाने के सामने से वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा का समापन होगा। आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए 12 आकर्षक झांकियां, चार बैंड, दो ढोल-ताशे, दो रथ, दो आतिशबाजी, दो डीजे और दो टेंपो यात्राएं शामिल रहेंगी। भगवान श्री खाटू श्याम जी का विशाल रथ भी शोभायात्रा का प्रमुख आकर्षण होगा। देशभक्ति, महाकाल, हरसिद्धि माता और विराट रूप पर आधारित झांकियां श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। शोभायात्रा मार्ग को तोरणद्वारों, झंडों, फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। गणपति जन्मोत्सव के तहत 15 से 23 सितंबर तक मंदिर परिसर में प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 सितंबर को शाम सात बजे राधा नाम कीर्तन, 16 सितंबर को श्रीराम संकीर्तन, 17 सितंबर को ताली कीर्तन और 18 सितंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 19 सितंबर को श्री राधाष्टमी उत्सव, 20 सितंबर को श्री सुंदरकांड पाठ, 21 सितंबर को देशभक्ति एवं भक्तिरस कार्यक्रम और 22 सितंबर को एकादशी संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। 23 सितंबर को शाम चार बजे पूर्णाहुति होगी। 24 सितंबर को भगवान श्री गणपति महाराज की प्रतिमा का हरिद्वार स्थित सर्वानंद घाट पर विधि-विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से वातावरण भक्तिमय होगा। विसर्जन के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान का उल्लेख करते हुए नगर पालिका परिषद से शोभायात्रा मार्ग पर विशेष सफाई व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। आयोजकों ने कहा कि शोभा यात्रा से पहले और उसके बाद मार्ग की समुचित सफाई कराई जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और धार्मिक आयोजन के साथ स्वच्छता का संदेश भी प्रभावी रूप से पहुंचे। प्रेस वार्ता में मंदिर परिवार की ओर से भीमसेन कंसल, अशोक गर्ग, अनिल गोयल, चाचा जेपी गोयल, कैलाश चंद ज्ञानी, सोमप्रकाश कुच्छल, अम्बरीश सिंघल, विनोद राठी, बिजेंद्र कुमार राना, विकास अग्रवाल, प्रतीक कंसल, रजत राठी, नीरज गोयल, अमित गोयल, रजत गोयल, नवीन अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शशांक राणा, अग्रिम सिंघल, नवनीत गुप्ता, तुषार गर्ग और यश गर्ग सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें