स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानरणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मान

रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का छापा, आटा और गरम मसाले के नमूने लिए

रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले खाद्य विभाग का छापा, आटा और गरम मसाले के नमूने लिए

पायनियर समाचार सेवा। रामनगर। आगामी रक्षाबंधन एवं जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार, 26 अगस्त को रामनगर के शिवलालपुर और चिलकिया क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिलावटखोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना और खाद्य पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम करना रहा। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी नैनीताल के निदेर्शों के क्रम में चलाए गए अभियान के दौरान रामनगर क्षेत्र के तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इनमें दो खाद्य उत्पादन इकाइयां शामिल थीं। टीम ने नियमानुसार गेहूं के आटे और खड़े गरम मसाले के विधिक खाद्य नमूने संग्रहित किए। विभाग के अनुसार दोनों नमूनों को परीक्षण एवं जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, ऊधमसिंहनगर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान संचालक मौके पर खाद्य पंजीकरण प्रस्तुत नहीं कर सका, जिस पर उसे दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। वहीं लाइसेंस से संबंधित अनुपालन प्रपत्र, मेडिकल फिटनेस, पेस्ट कंट्रोल और खाद्य टेस्ट रिपोर्ट उपलब्ध नहीं पाए जाने पर इन्हें आॅनलाइन जमा करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी गई है। निर्धारित अवधि में अनुपालन नहीं करने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों और विनियमों के तहत संचालित किया गया। निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर एवं कालाढूंगी असलम खान के नेतृत्व में की गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें