स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

कानपुर जोन की 29वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में कानपुर देहात पुलिस का शानदार प्रदर्शन

कानपुर जोन की 29वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिंटन/टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 में कानपुर देहात पुलिस का शानदार प्रदर्शन

जनपद ललितपुर में दिनांक 13.07.2026 से 15.07.2026 तक आयोजित कानपुर जोन-कानपुर की 29वीं अन्तर्जनपदीय बैडमिंटन/टेबल टेनिस (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026 में जनपद कानपुर देहात पुलिस के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं टीम भावना का परिचय देते हुए विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया । प्रतियोगिता में जनपद की टीम ने चार वर्गों में प्रथम तथा दो वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जनपद पुलिस का नाम गौरवान्वित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम निम्नवत रहे—

🥇 बैडमिंटन (पुरुष वर्ग):
जनपद कानपुर देहात के खिलाड़ी भूपेन्द्र सिंह एवं दुर्गेश सिंह ने फाइनल मुकाबले में जनपद ललितपुर की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

🥇 बैडमिंटन (महिला वर्ग):
जनपद कानपुर देहात की खिलाड़ी आरती पाल एवं नेहा वर्मा ने जनपद जालौन की टीम को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

🥇 मिक्स्ड डबल्स बैडमिंटन:
जनपद कानपुर देहात के खिलाड़ी भूपेन्द्र सिंह एवं आरती पाल ने उत्कृष्ट समन्वय एवं शानदार प्रदर्शन के बल पर प्रथम स्थान अर्जित किया।

🥇 मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस:
जनपद कानपुर देहात के खिलाड़ी भूपेन्द्र सिंह एवं आरती पाल ने प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

🥈 टेबल टेनिस (पुरुष वर्ग)
जनपद कानपुर देहात की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

🥈 टेबल टेनिस (महिला वर्ग)
जनपद कानपुर देहात की महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान अर्जित किया।

प्रतियोगिता में जनपद कानपुर देहात पुलिस के खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनकी सराहना की गई। एस पी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक दक्षता को विकसित करते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना को भी सुदृढ़ करते हैं। सभी विजेता खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस का गौरव बढ़ाने हेतु प्रेरित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

रविकांत दुबे, कानपुर देहात

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें