स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

कांवड़ियों के बीच पहुंचे डीएम-एसएसपी, शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक व्यवस्थाएं देखीं

कांवड़ियों के बीच पहुंचे डीएम-एसएसपी, शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक व्यवस्थाएं देखीं

मुजफ्फरनगर।कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को पुलिस और प्रशासन की सक्रियता सड़क पर नजर आई। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा शिव चौक से मीनाक्षी चौक तक पैदल और वाहनों से भ्रमण करते हुए कांवड़ मार्ग की व्यवस्थाओं को परखते नजर आए। दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन और कांवड़ियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

शिव चौक पहुंचने के बाद डीएम और एसएसपी ने कांवड़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। यहां लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए शहर के प्रमुख कांवड़ मार्गों पर रखी जा रही नजर की जानकारी ली। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से कैमरों की कवरेज, भीड़ की स्थिति और यातायात संचालन को लेकर भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने मार्ग से गुजर रहे शिवभक्तों से बातचीत की। उन्होंने कांवड़ियों से यात्रा के दौरान मिल रही सुविधाओं, सुरक्षा इंतजाम और सेवा शिविरों की स्थिति के बारे में पूछा। अधिकारियों ने शिवभक्तों को भरोसा दिलाया कि उनकी यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस की ओर से विभिन्न स्थानों पर सेवा शिविर भी लगाए गए हैं। इन शिविरों में स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, चिकित्सा, प्रकाश और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। कांवड़ कंट्रोल रूम में अधिकारियों ने सीसीटीवी स्क्रीन पर विभिन्न स्थानों की लाइव स्थिति देखी। कंट्रोल रूम से प्रमुख चौराहों, कांवड़ मार्गों और भीड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों ने कंट्रोल रूम कर्मचारियों से किसी भी स्थान पर भीड़ बढ़ने की स्थिति में अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की जानकारी भी ली। एसएसपी ने कहा कि अभी तक कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की व्यवस्थाओं से श्रद्धालु संतुष्ट नजर आ रहे हैं। कई शिवभक्तों ने व्यवस्थाओं की सराहना भी की है। डीएम और एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ियों की संख्या बढ़ने की स्थिति में भी यातायात व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए।

भीड़ प्रबंधन पर लगातार नजर रखी जाए और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर तैनात सभी कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ काम करें और शिव भक्तों को किसी तरह की परेशानी न होने दें। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ कांवड़ियों की सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी अमृत जैन, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस-प्रशासन की टीमें लगातार फील्ड में रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें