स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित

मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित

पायनियर समाचार सेवा। अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनपद में मादक पदार्थों की रोकथाम, नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता, नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के उपचार एवं पुनर्वास तथा संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को विद्यालयों में नशे के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के अभिभावकों से नियमित संपर्क बनाए रखें। विद्यार्थियों के व्यवहार में किसी भी प्रकार का असामान्य परिवर्तन दिखाई देने पर तत्काल अभिभावकों को अवगत करायें ।
जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों की पहचान एवं जांच के लिए आवश्यक संख्या में ड्रग डिटेक्शन किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों से संबंधित मामलों में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच की जाए तथा प्रत्येक स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों के उपचार, परामर्श और पुनर्वास के लिए उचित मानक संचालन प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग , समाज कल्याण विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने तथा प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक चिकित्सा एवं परामर्श सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। जिलाधिकारी ने नशामुक्ति केंद्र में योग कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग एवं परामर्श गतिविधियों के माध्यम से उपचाराधीन व्यक्तियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के प्रयास किए जाएं। साथ ही नशामुक्ति एवं पुनर्वास से संबंधित गतिविधियों की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरीश पंत, पुलिस क्षेत्राधिकारी बलवंत रावत, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी रवि मेहता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें