स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

डीजीपी राजीव कृष्ण ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

आईपीएस राजीव मल्होत्रा और गिरिजेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने मंगलवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी राजीव मल्होत्रा, पुलिस महानिरीक्षक/अपर निदेशक, उप्र स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ और गिरिजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग, उप्र लखनऊ के सेवानिवृत्ति के परिप्रेक्ष्य में पुलिस मुख्यालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस महानिदेशक ने विदाई कार्यक्रम के अवसर पर राजीव मल्होत्रा, पुलिस महानिरीक्षक/अपर निदेशक, उप्र स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ एवं गिरिजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आईपीएस राजीव मल्होत्रा
आईपीएस गिरिजेश कुमार

विदाई कार्यक्रम के अवसर पर बीके सिंह, पुलिस महानिदेशक सीआईडी/साइबर क्राइम, जीके गोस्वामी, निदेशक, उप्र स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंस एवं अखिलेश निगम, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ बिताए गए महत्वपूर्ण एवं स्मरणीय क्षणों को साझा किया गया साथ ही दोनो अधिकारियों के योगदान के लिए उनके सेवानिवृत्ति उपरांत सुखद, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान राजीव मल्होत्रा, पुलिस महानिरीक्षक/अपर निदेशक ने संबोधन में विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग, मार्गदर्शन और स्नेह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा उनके जीवन की सबसे बड़ी पहचान रही है और वर्दी भले ही शरीर से उतर जाए, लेकिन एक पुलिस अधिकारी की भावना जीवनभर उनके साथ रहेगी। उन्होंने अपने सेवाकाल को संतोष पूर्ण बताते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

गिरिजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान ने कहा कि उनका जीवन ईश्वर की कृपा, परिवार के विश्वास और भाग्य का प्रतिफल है। उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस को अपना परिवार बताते हुए कहा कि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्नेह, सहयोग और विश्वास ने उन्हें बेहतर इंसान बनाया। डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त हो रहे दोनो अधिकारियों के प्रति हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त करते हुए उनके दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की तथा कहा कि प्रत्येक अधिकारी अपने अनुभव, व्यक्तित्व और कार्यशैली से पुलिस संगठन को समृद्ध करता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें