स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

डेंगू के मरीज बढ़े, जिला सिविल अस्पताल में व्यवस्थाएं बीमार

डेंगू के मरीज बढ़े, जिला सिविल अस्पताल में व्यवस्थाएं बीमार

  • आठ बिस्तरों के मेडिकल वार्ड में डेंगू, मलेरिया, क्षयरोग और सामान्य मरीज एक साथ
  • प्लेटलेट्स मशीन चालू फिर भी मरीज रेफर, व्हीलचेयर तक के लिए तरस रहे मरीज


कविता। फरीदाबाद
जिले में डेंगू के मामले बढ़ने के बीच जिला नागरिक अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल का मेडिकल वार्ड महज आठ बिस्तरों के सहारे चल रहा है, जबकि इसमें क्षयरोगियों के साथ सामान्य बीमारियों, डेंगू और मलेरिया के मरीजों को भी भर्ती किया जा रहा है। हालात यह हैं कि आपातकालीन कक्ष में पहुंचने वाले डेंगू संभावित मरीजों को पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने पर रेफर किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी एक मरीज को प्लेटलेट्स कम होने के कारण रेफर किए जाने की बात सामने आई। अस्पताल में बृहस्पतिवार को मेडिकल वार्ड में करीब तीन डेंगू संभावित मरीज भर्ती थे, जबकि आपातकालीन कक्ष में भी दो मरीज उपचाराधीन थे। इनमें पांच दिन से भर्ती रमेश नामक मरीज को प्लेटलेट्स कम होने के कारण रेफर किए जाने की बात कही गई।

डेंगू 22 मरीजों की पुष्टि

पायनियर संवाददाता ने जब डिप्टी सीएमओ डॉ. राम भगत से बात की, तो उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 22 डेंगू और तीन मलेरिया के मरीज सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज निजी अस्पतालों में भर्ती हैं और जिला नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या कम है। हालांकि, अस्पताल में भर्ती मरीज को प्लेटलेट्स कम होने के कारण रेफर किए जाने की जानकारी से उन्होंने अनभिज्ञता जताई।जब उनसे बीके अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध ब्लड सेपरेटर मशीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने पीएमओ से बात करने को कहा।

मशीन चालू, फिर प्लेटलेट्स के लिए रेफरल क्यों?

जब कार्यकारी पीएमओ डॉ. विकास गोयल से बात की तो उन्होंने कहा कि वह पता करेंगे कि पांच दिन से भर्ती रमेश को रेफर क्यों किया गया। जब उन्हें प्लेटलेट्स कम होने के कारण रेफर किए जाने की जानकारी दी गई तो उन्होंने कहा कि ब्लड सेपरेटर मशीन उपलब्ध है, लेकिन वह चालू है या नहीं, इसकी जानकारी ब्लड बैंक से मिलेगी।
वहीं ब्लड बैंक की मेडिकल ऑफिसर डॉ. सौक्वया ने स्पष्ट किया कि ब्लड सेपरेटर मशीन चालू है और प्लेटलेट्स की मांग आने पर उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर से प्लेटलेट्स के लिए कोई मांग ही नहीं भेजी गई। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब अस्पताल के अपने ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स तैयार करने की मशीन चालू है और प्लेटलेट्स उपलब्ध कराए जा सकते हैं, तो मरीज को रेफर करने की नौबत क्यों आई?


आठ बिस्तरों पर कई बीमारियों का बोझ

अस्पताल में बिस्तरों की कमी भी मरीजों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। एक ही मेडिकल वार्ड में अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित मरीजों को रखना व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। वहीं मरीजों को वार्ड तक ले जाने के लिए व्हीलचेयर तक उपलब्ध नहीं होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। तीमारदार कई बार मरीजों को गोद में उठाकर ले जाने को मजबूर दिखाई देते हैं। जब नर्सोंर्ं से बात की, तो पता चला कि सीएमओ डॉ आहुजा ने मेडिकल वार्ड को अस्थाई अस्पताल में बनाने केे निर्देश एक माह पहले दिए थे, लेकिन वहां सुविधाएं न होने से वहां मरीजों की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई।  डेंगू-मलेरिया के मौसम में अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने की आशंका के बीच यदि मौजूदा आठ बिस्तरों की व्यवस्था और सुविधाओं में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में मरीजों और तीमारदारों की परेशानी और बढ़ सकती है।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें