स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

डीएम के निर्देश पर श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण तत्काल शुरू हुआ

डीएम के निर्देश पर श्मशान घाट के रास्ते का निर्माण तत्काल शुरू हुआ

  • डीसी मनरेगा ने मौके पर पहुंचकर कच्चे रास्ते का किया निरीक्षण
  • ग्रामीणों की समस्या के समाधान के लिए वीबी-जी राम जी योजना से कराया जा रहा निर्माण कार्य

पायनियर संवाददाता।उरई (जालौन)

ग्राम पंचायत भदेवरा के मजरा नगेपुर के ग्रामीणों को श्मशान घाट तक पहुंचने में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए जिलाधिकारी समीर के निर्देश पर रास्ते का निर्माण कार्य तत्काल शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए हैं।

निर्देशों के क्रम में डीसी मनरेगा रामेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि रास्ते का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा हो सके। यह निर्माण कार्य वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण और ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को प्राथमिकता देना प्रशासन की प्रतिबद्धता है। उल्लेखनीय हो कि शुक्रवार को मजरा नगेपुर निवासी पिंटू वर्मा जो कि कैंसर रोग से पीड़ित थे उसका निधन हो गया था। लेकिन जब ग्रामीण उसका अंतिम संस्कार करने के लिये शव लेकर चला कि मोक्षधाम तक पहुंचने के लिये कोई रास्ता ही नहीं है इसके विरोध में ग्रामीणों ने शव को रखकर अपना विरोध दर्ज कराया था। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को मोक्षधाम तक सड़क का निर्माण कराने का आश्वासन दिया था। जैसे ही उक्त मामला जिलाधिकारी समीर के संज्ञान में पहुंचा तो उनके निर्देश पर शनिवार को डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने कच्चे रास्ते का निरीक्षण कर तत्काल वीबी जीराम जी योजना के तहत काम शुरू कराया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें