स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
नमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकार

डीसीपी ने एक निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षको को कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित

डीसीपी ने एक निरीक्षक व तीन उपनिरीक्षको को कॉप ऑफ द मंथ से सम्मानित

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। दक्षिणी जोन के थानो में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाने के लिए शनिवार को डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनन्द ने एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार की मौजूदगी में उन्हें कॉप ऑफ द मंथ (जून-2026) की उपाधि से सम्मानित किया। इस दौरान सम्मानित पुलिसकर्मियों को मेमोटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। सम्मान पाने वालों में गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह, गोसाईगंज थाने के उपनिरीक्षक बादल सिरोहा, मोहनलालगंज कोतवाली के भागूखेड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष कुमार, कृष्णानगर थाने के उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द पांडे शामिल रहे।

डीसीपी अमित कुमार आनन्द ने बताया कि 13 मई से दक्षिणी जोन के सभी थानों में तैनात प्रभारी निरीक्षकों, थाना प्रभारियों एवं उपनिरीक्षकों के कार्यों के मूल्यांकन के लिए ऑब्जेक्टिव इवैल्यूएशन सिस्टम लागू किया गया है। इस प्रणाली के लागू होने से पुलिसिंग में प्रोफेशनलिज्म बढ़ा है तथा लक्ष्य आधारित कार्य संस्कृति को बल मिला है। साथ ही पुलिसकर्मियों के बीच सकारात्मक प्रतिस्पर्धा भी विकसित हुई है, जिससे पुलिस कार्यों की गुणवत्ता में सुधार और आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण में मदद मिल रही है।

उन्होंने बताया कि इस मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न कार्यों के आधार पर अंक निर्धारित किए जाते हैं। जून माह की रैंकिंग में गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने 10746 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कृष्णानगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रद्युमन कुमार सिंह 8530 अंकों के साथ द्वितीय तथा मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी 1671अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें