स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

चुनाव की आहट के बीच बढ़ी नेताओं के इर्द-गिर्द चाटुकारों की भीड़

चुनाव की आहट के बीच बढ़ी नेताओं के इर्द-गिर्द चाटुकारों की भीड़

विनय सिंह। बाराबंकी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही जिले की सियासत में नेताओं के इर्द-गिर्द चाटुकारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। वर्तमान विधायकों से लेकर विभिन्न दलों के संभावित प्रत्याशियों तक अपनी नजदीकियां बढ़ाने की होड़ दिखाई देने लगी है। इस बीच विषम परिस्थितियों में पार्टी और नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहने वाले कर्मठ कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करने लगे हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि कुछ नेताओं के आसपास ऐसे लोगों की भीड़ बढ़ रही है, जो उनकी हर बात पर सहमति जताकर उन्हें चुनावी जीत के सपने दिखा रहे हैं। वहीं, जमीनी हकीकत से रूबरू कराने वाले और चुनावी चुनौतियों के प्रति आगाह करने वाले कार्यकर्ताओं की बातों को अपेक्षित महत्व नहीं मिल पा रहा है। इसका असर उन जरूरतमंदों और संघर्षशील लोगों पर भी पड़ रहा है, जो अपनी समस्याएं लेकर जनप्रतिनिधियों तक पहुंचना चाहते हैं।

यह स्थिति केवल वर्तमान विधायकों तक सीमित नहीं है, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे संभावित प्रत्याशियों के आसपास भी ऐसे समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। कुछ नेता समर्थकों की प्रशंसा को ही जनसमर्थन का पैमाना मानने लगे हैं, जबकि चुनावी मैदान की वास्तविक परिस्थितियों को समझना और मतदाताओं से सीधा संवाद बनाए रखना किसी भी प्रत्याशी के लिए जरूरी है।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, चुनाव के समय कर्मठ कार्यकर्ताओं की अनदेखी और जमीनी समस्याओं से दूरी नेताओं के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है। चाटुकारों की बातों में उलझकर यदि जनप्रतिनिधि जनता और अपने पुराने साथियों से संवाद खो देते हैं, तो इसका खामियाजा चुनाव के दौरान भुगतना पड़ सकता है। जनता की नाराजगी का असर केवल संबंधित नेता ही नहीं, बल्कि सरकार और पार्टी की छवि पर भी पड़ सकता है।

फिलहाल जिले के राजनीतिक माहौल में एक सवाल चर्चा का विषय बना है कि नेताओं के आसपास जुटने वाली भीड़ में वास्तविक जनसमर्थन कितना है और अवसर देखकर नजदीकी बढ़ाने वालों की संख्या कितनी। आने वाला विधानसभा चुनाव ही तय करेगा कि नेताओं का भरोसा जीतने वाले चेहरे जनता का विश्वास हासिल करने में कितने सफल होते हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें