स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र

छात्राओं को सशक्त बनाने मैदान में उतरी पुलिस

छात्राओं को सशक्त बनाने मैदान में उतरी पुलिस

मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सुरक्षा का पुलिस ने पढ़ाया पाठ, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से लखनऊ कमिश्नरेट की गाजीपुर पुलिस ने मिशन शक्ति 6.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक में छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी परिस्थिति में अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसीपी गाज़ीपुर अतुल कुमार पाण्डेय ने छात्राओं को बताया कि महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए जागरूकता के साथ-साथ सतर्कता भी बेहद जरूरी है। 

उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा के उपायों और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी तरह की परेशानी होने पर बिना संकोच शिकायत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस ने महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जरूरत पड़ने पर संबंधित सहायता सेवाओं का इस्तेमाल कर पुलिस की मदद ली जा सकती है। 

अभियान का उद्देश्य छात्राओं के मन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करना और उन्हें यह संदेश देना रहा कि किसी भी समस्या के सामने चुप रहने के बजाय जागरूक होकर उचित कदम उठाना जरूरी है।मिशन शक्ति 6.0 के तहत पुलिस की इस पहल का मकसद महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर, सजग और सशक्त बनाना है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के जरिए पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करने तथा महिला सुरक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें