स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानरणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मान

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर चैंपियन बना चम्पावत, 91.67% अंकों के साथ प्रदेश में नंबर-1

बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर चैंपियन बना चम्पावत, 91.67% अंकों के साथ प्रदेश में नंबर-1
  • जुलाई की रैंकिंग में 39 में से 35 मदों में A ग्रेड, पिथौरागढ़ दूसरे और नैनीताल तीसरे स्थान पर।

पायनियर समाचार सेवा। चम्पावत। विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में चम्पावत जिले ने एक बार फिर प्रदेश में अपना परचम लहराया है। केंद्र सरकार के महत्वाकांक्षी बीस सूत्रीय कार्यक्रम की जुलाई 2026 की मासिक रैंकिंग में चम्पावत ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। शासकीय आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 की जुलाई माह की प्रगति रिपोर्ट में जिले ने कुल 39 निर्धारित मदों में से 35 में सर्वश्रेष्ठ ‘A’ श्रेणी हासिल की। वहीं 2 मदों में ‘B’, किसी भी मद में ‘C’ नहीं और 2 मदों में ‘D’ श्रेणी प्राप्त हुई। कुल 120 अंकों में 110 अंक हासिल कर चम्पावत ने 91.67 प्रतिशत का शानदार प्रदर्शन किया। रैंकिंग में पिथौरागढ़ 88.03 प्रतिशत के साथ दूसरे और नैनीताल 85.37 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

जिले की इस उपलब्धि को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व और जिलाधिकारी मनीष कुमार की लगातार समीक्षा एवं प्रभावी प्रशासनिक प्रबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा और विभागों के बीच बेहतर समन्वय के चलते जिले ने लगातार बेहतर प्रदर्शन किया है। उपलब्धि पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन का लक्ष्य जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है। डीएम ने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता और टीम भावना के साथ विकास कार्यों की गति बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि चम्पावत जिला विकास के प्रत्येक मानक पर प्रदेश में अग्रणी बना रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें