स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु 9वीं, सात्विक-चिराग को मिली 5वीं सीडिंग

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026: पीवी सिंधु 9वीं, सात्विक-चिराग को मिली 5वीं सीडिंग
  • चीन के वर्ल्ड चैंपियन शी युकी और दक्षिण कोरिया की एन से यंग को पुरुष और महिला सिंगल्स में टॉप सीडिंग मिली है।

नई दिल्ली। जापान ओपन चैंपियन पीवी सिंधु को नौवीं सीडिंग दी गई है और 2022 एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की जोड़ी को पांचवीं सीडिंग मिली है। यह चैंपियनशिप 17-23 अगस्त तक यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेली जाएगी।इस चैंपियनशिप की सभी पांच कैटेगरी में भारत की दो-दो एंट्री हैं और पांच में से चार कैटेगरी में कम से कम एक सीडेड एंट्री है।

सिंधु और सात्विक-चिराग के अलावा, पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट लक्ष्य सेन को पुरुष सिंगल्स में 14वीं सीडिंग मिली है और ध्रुव कपिला व तनीषा क्रास्टो की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को 15वीं सीडिंग मिली है।

जहां खिलाड़ी 28 अप्रैल की अपनी वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई हुए, वहीं सीडिंग का फैसला 28 जुलाई की वर्ल्ड रैंकिंग के आधार पर किया गया।पुरुष सिंगल्स के वर्ल्ड चैंपियन चीन के शी युकी और दक्षिण कोरिया की महिला सिंगल्स स्टार एन से यंग अपनी-अपनी कैटेगरी में टॉप सीड हैं।

महिला सिंगल्स की वर्ल्ड चैंपियन जापान की अकाने यामागुची को दूसरी सीडिंग मिली है, जबकि तीसरा और चौथा स्थान चीन की वांग झी यी और चेन युफेई को मिला है।चैंपियनशिप के लिए ड्रॉ बुधवार को यहां होगा और अगर उससे पहले कोई सीडेड खिलाड़ी अपना नाम वापस लेता है तो फाइनल सीडिंग में बदलाव हो सकता है।

दक्षिण कोरिया के किम वॉन हो और सियो सेउंग जे पुरुष डबल्स सीडिंग चार्ट में सबसे ऊपर हैं, जबकि चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग को महिला डबल्स में टॉप सीडिंग मिली है। उनके हमवतन फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग मिक्स्ड डबल्स में नंबर वन सीडेड हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें