स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानरणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मान

भीमताल में भाजपा ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल, तीसरी बार सरकार बनाने का दावा

भीमताल में भाजपा ने फूंका 2027 का चुनावी बिगुल, तीसरी बार सरकार बनाने का दावा
  • बूथ मजबूत तो संगठन मजबूत का लिया संकल्प।

पायनियर समाचार सेवा। भीमताल। भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी मंडल में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल प्रभारी एवं पूर्व सैनिक कुन्दन सिंह चिलवाल की उपस्थिति तथा मंडल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र की अध्यक्षता में हुई। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री संजय नयाल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री कुन्दन सिंह चिलवाल ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे मजबूत नींव है और बूथ कार्यकर्ता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तो संगठन मजबूत होगा और मजबूत संगठन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक गति मिलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान करते हुए दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से 2027 के विधानसभा चुनाव में भीमताल विधानसभा सीट पर भाजपा भारी मतों से विजयी होगी और उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष दया किशन पोखरिया ने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। प्रत्येक बूथ को मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनावों के लिए कार्यकतार्ओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें