स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्रजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, परिवार में कोहरामसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल कर धौंस जमाने वाला युवक गिरफ्तारसरदार पटेल न होते तो न होता एकजुट और अखण्ड भारत-जगदीश सिंह2.37 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तारयश ताइक्वाण्डो अकादमी के खिलाड़ियों को मिलीं कलर बेल्ट और प्रमाण पत्र

भवानी बाजार में एलडीए का ओटीएस कैंप

आठ आवंटियों ने कराया पंजीकरण

भवानी बाजार में एलडीए का ओटीएस कैंप

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। एलडीए की ओर से जानकीपुरम के भवानी बाजार में ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना को लेकर दो दिवसीय विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में एलडीए के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और आवंटियों को ओटीएस योजना की प्रक्रिया, लाभ और रजिस्ट्री से संबंधित जानकारी दी। कैंप के दौरान करीब 30 आवंटियों ने ओटीएस योजना की जानकारी ली। वहीं, आठ आवंटियों ने योजना का लाभ लेने के लिए मौके पर ही पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने आवंटियों की समस्याओं और ओटीएस से जुड़ी आपत्तियों व सवालों का मौके पर समाधान किया। 

इससे आवंटियों को एलडीए कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिली। कैंप में विधि अधिकारी आरएस वर्मा के साथ अशोक कुमार, गुरुबख्श और मोहम्मद शमी मौजूद रहे। एलडीए अधिकारियों ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से ओटीएस योजना शुरू की जा रही है, जिसके तहत आवंटियों को बकाया संबंधी मामलों के निस्तारण के साथ रजिस्ट्री की प्रक्रिया में सुविधा मिल सकेगी। 

एलडीए के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के अनुसार, आवंटियों की सुविधा के लिए 15 अक्टूबर को एलडीए परिसर में विशेष कैंप लगाया जाएगा। 15 दिसम्बर तक इसका लाभ आवंटियों को मिलेगा। इसका उद्देश्य आवंटियों को एक ही स्थान पर ओटीएस योजना से संबंधित जानकारी और जरूरी प्रक्रिया पूरी कराने की सुविधा उपलब्ध कराना है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें