स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
Amit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहAmit Shah Lucknow Visit: अमित शाह के दौरे से पहले BJP की बड़ी बैठक, मिशन 2027 की तैयारियों पर मंथनUP Politics: MLC चुनाव के नतीजों पर ओमप्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तंज, कांग्रेस को भी घेराप्रयागराज में जमीन के नीचे दबे मिले नोटों से भरे ड्रम, 60 करोड़ रुपये की आशंका; पुलिस जांच में जुटीवाराणसी में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर, बूंदाबांदी के बीच गंगाघाटों पर रौनक छिनीसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंह

बेहता नाले के पानी से 80 हेक्टेयर से अधिक फसलें बर्बाद

बेहता नाले के पानी से 80 हेक्टेयर से अधिक फसलें बर्बाद

धान, दलहन और मिलेट्स की फसलें सड़कर खराब, रबी की बुवाई पर भी संकट, किसानों ने फसल क्षति सर्वे की मांग की

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लगातार हो रही बारिश और बेहता नाले के बढ़े जलस्तर से रहीमाबाद फार्म, तिलहन द्वितीय प्रक्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में गंभीर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लंबे समय से खेतों में पानी भरा होने के कारण फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। रहीमाबाद फार्म के तिलहन द्वितीय खंड में करीब 30 हेक्टेयर धान तथा 50 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में बोई गई दलहन और मिलेट्स की फसलें जलमग्न रहने से सड़-गलकर खराब हो गई हैं। बेहता नाले का पानी खेतों में पहुंचने से स्थिति और गंभीर हो गई। प्रभावित लोगों का कहना है कि नाले के पानी के साथ आसपास की फैक्ट्रियों और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला गंदा पानी भी खेतों में पहुंच रहा है। 

इससे बची हुई फसलों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है और वे तेजी से खराब हो रही हैं। किसानों ने पानी में संभावित रासायनिक तत्वों की मौजूदगी की आशंका जताते हुए इसकी वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है।वहींखेतों से पानी की निकासी नहीं होने के कारण कृषि कार्य भी प्रभावित हो रहा है। खेत तैयार नहीं हो पाने से गेहूं, चना, मटर, मसूर और सरसों समेत अन्य रबी फसलों की बुवाई में देरी होने की आशंका है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो खरीफ के साथ रबी की फसल भी प्रभावित हो सकती है। 

प्रभावित किसानों ने प्रशासन से तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराकर फसल क्षति का सर्वे कराने, बेहता नाले की सफाई, प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था तथा खेतों में पहुंच रहे पानी की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच कराने की मांग की है। किसानों ने कहा कि समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो उन्हें दोहरी फसल क्षति का सामना करना पड़ सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें