स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

बैंक खातों से लाखों रुपए निकालने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

बैंक खातों से लाखों रुपए निकालने वाले दंपत्ति गिरफ्तार

फर्जी चेक व दस्तावेज करते थे तैयार

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पीजीआई कोतवाली पुलिस ने फर्जी चेक और दस्तावेज तैयार कर बैंक खातों से लाखों रुपए निकालने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर थाना क्षेत्र तेलीबाग स्थित जावित्री इंस्टीट्यूट के एक्सिस बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपए निकालने का आरोप है। पुलिस ने उनके पास से 10 पासबुक, सात चेकबुक, छह एटीएम कार्ड और फर्जी कंपनी व जीएसटी से जुड़े दस्तावेज बरामद किए हैं। जावित्री इंस्टीट्यूट की चेयरमैन ईश त्यागी ने गत चार जून को पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया था कि फर्जी दस्तावेज और हस्ताक्षर के जरिए बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपए निकाल लिए गए। जिस चेकबुक से रकम निकाली गई, उसका संस्थान की ओर से कभी इस्तेमाल नहीं किया गया था। शिकायत के बाद पीजीआई पुलिस ने दो टीमों के साथ साइबर टीम को जांच में लगाया। तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने रायबरेली के ऊंचाहार निवासी विजय सिंह और उसकी पत्नी नेहा सिंह को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर पीजीआई सुनील सिंह के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने फर्जी चेक तैयार करने और खाताधारकों के जाली हस्ताक्षर करने की बात स्वीकार की।

इसके बाद चेक बैंक में लगाकर रकम निकाल लेते थे। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम को फर्जी कंपनी के खातों में ट्रांसफर करने के लिए कंपनी और जीएसटी से जुड़े दस्तावेज भी तैयार किए गए थे। जांच में आलोक मिश्रा की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पीजीआई पुलिस ने घटना में दो आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तलाश कर रही है और बैंक खातों में हुए लेनदेन की जानकारी जुटा रही है। पुलिस बाकी लोगों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें