स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
मुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूपमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतभाजपा की कार्यसमिति में मिशन 2027 पर होगा महामंथनप्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी व धर्मपाल सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर तैयारियों को दिया अंतिम रूप

यूपी राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के पहले दिन आजमगढ़ ने सबसे अधिक चार स्वर्ण पदक जीते

यूपी राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के पहले दिन आजमगढ़ ने सबसे अधिक चार स्वर्ण पदक जीते
  • मेजबान लखनऊ के लिए ईशानी श्रीवास्तव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।

लखनऊ । आजमगढ़ के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन चार स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया। दूसरी ओर मेजबान लखनऊ के लिए ईशानी श्रीवास्तव ने स्वर्णिम सफलता हासिल की।
चौक स्टेडियम के लालजी टंडन बहुउद्देश्यीय हाल में पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के  तत्वावधान में आयोजित इंडोनेशियाई मार्शल आर्ट की राज्य प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में विभिन्न जिलों से आए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों और अतिथियों की सराहना प्राप्त की। पहले दिन आजमगढ़ के लिए आरुष भारद्वाज, अबीर सिंह, युग श्रीवास्तव, दिव्यांश तिवारी ने स्वर्ण जीते जबकि  गौतमबुद्ध नगर और बागपत ने दो- दो स्वर्ण जीते।
चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी (अल्पसंख्यक कल्याण,मुस्लिम वक्फ एवं हज) ने किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री एवं लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा, पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के चेयरमैन अनूप गुप्ता (एमएलसी एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा), स्वाभिमान मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. गार्गी तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी मौजूदगी रही।
इसस पूर्व पेंचक सिलाट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष टीपी हवेलिया, कार्यकारी अध्यक्ष जसपाल सिंह, महासचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव (संयुक्त सचिव पेंचक सिलाट इंडिया) व लखनऊ जिला सचिव संतोष जायसवाल ने अतिथिगण का स्वागत किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
पहले दिन के प्रमुख परिणाम
बालिका वर्ग में 9 वर्ष आयु वर्ग (33-35 किग्रा) में लखनऊ की ईशानी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तुंगल इवेंट में गौतम बुद्ध नगर की आल्या जैन ने स्वर्ण तथा वाराणसी की स्नेहा सरोज ने रजत पदक प्राप्त किया। प्री-टीन बालक वर्ग में 32-34 किग्रा में  मऊ के अखंड प्रताप राव, 36-38 किग्रा में आजमगढ़ के आरुष भारद्वाज, 38-40 किग्रा में बागपत के वीर तोमर, 40-42 किग्रा में बागपत के अयान चौहान (बागपत) और 48-50 किग्रा में आजमगढ़ के अबीर सिंह  ने स्वर्ण पदक जीते।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें