स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीतबारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणदेहरादून अतिक्रमण से परेशान, क्या कर रही धामी सरकारअमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटनपात्रों के आवास पर जिम्मेदारों ने ही फेरा पानी, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबितचांद के दीदार कर सुहागिनों ने खोला करवा चौथ का व्रतमाटीकला महोत्सव-2026 : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने किया खादी भवन का भ्रमण, शिल्पकारों का बढ़ाया उत्साहसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी: केरल, रेलवे और गुजरात की शानदार जीत

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

यूपी टी-20 लीग के आगाज़ से पहले इकाना पहुंचे अवनीश अवस्थी, तैयारियों का लिया जायजा

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। यूपी के उत्सव यानि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 के आगाज़ में अब महज दो दिन बाकी है। लीग की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री सलाहकार अवनीश अवस्थी ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया।उन्होंने स्टेडियम में लीग के आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अवनीश अवस्थी ने यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर और इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा के साथ स्टेडियम के विभिन्न हिस्सों का बारीकी से निरीक्षण किया।

 

उन्होंने आयोजन को लेकर कुछ जरुरी निर्देश दिए और आयोजन से जुड़ी कई जानकारियों को साझा किया। इस दौरान लीग के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई। इस दौरान आयोजन की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था और दर्शकों की सुविधाओं समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि यूपी टी-20 लीग उत्तर प्रदेश का क्रिकेट उत्सव है और इसके भव्य एवं सफल आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था, निकासी मार्ग तथा अन्य जरूरी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की और आयोजन को सुचारु एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।इस दौरान डॉ. संजय कपूर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि लीग का आयोजन भव्य स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ियों सहित स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा जाएगा और आयोजन के दौरान व्यवस्थाएं पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी। इस अवसर पर यूपी टी-20 लीग की गवर्निंग काउंसिल के सदस्य संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

ट्रॉफी टूर का सफल समापन

यूपी टी-20 लीग के चौथे सत्र से पहले आयोजित होने वाले विशेष ट्रॉफी टूर अभियान का समापन बुधवार को हो गया। अभियान के अंतिम चरण में ट्रॉफी मोंट फोर्ट स्कूल, महानगर पहुंची, जहां काशी रुद्रास के शुभम चौबे ने छात्रों से संवाद किया। वहीं रामस्वरूप यूनिवर्सिटी, अयोध्या रोड में मेरठ मावेरिक्स के आईपीएल स्टार कार्तिक त्यागी व यूपी के क्रिकेटर स्वास्तिक चिकारा ने अपने क्रिकेट के सफर के अनुभव साझा किए।

ट्रॉफी टूर के दौरान विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्रों को यूपी टी-20 लीग की ट्रॉफी को करीब से देखने, खिलाड़ियों से संवाद करने और उनके अनुभवों से सीखने का अवसर मिला। अभियान के जरिए लीग को लेकर युवाओं और क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ाने के साथ खिलाड़ियों और प्रशंसकों के बीच जुड़ाव को भी मजबूत करने का प्रयास किया गया।

गौरतलब है कि यूपी टी-20 लीग सीजन-4 की शुरुआत 14 अगस्त से भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होगी। लीग का फाइनल 6 सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। लीग के पहले चरण के 22 मैच लखनऊ में 14 से 26 अगस्त तक, जबकि दूसरे चरण के प्लेऑफ और फाइनल सहित 12 मैच कानपुर में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक होंगे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें