स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
रणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मानरणजी ट्रॉफी एलीट ए: प्रशांत वीर की फिरकी के बावजूद यूपी-बड़ौदा का मैच ड्रॉ12वीं जिला फुटबॉल लीग का चैंपियन बना एएमसी रिकॉर्डएशियाई पैरा खेलों के पदक विजेताओं से मिले पीएम मोदी, कहा- आपकी उपलब्धियां पूरे देश के लिए प्रेरणाभारत ने जापान को 4-1 से हराकर छठी बार जीता एसीटी हॉकी टूर्नामेंट का खिताबलखनऊ एयरपोर्ट को एसीआई की ओर से तीन अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेएलपीजी गैस बॉटलिंग प्लांट में तीसरे दिन भी ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारीहाइड्रोलिक मशीन की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गएयूएनआईसीइएफ व यूएनडीएसएस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से की मुलाकातआगामी त्योहारों को लेकर यूपी पुलिस अलर्टयूपी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के सह संयोजक जसपाल सिंह का हुआ सम्मान

अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग हुई संपन्न, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग हुई संपन्न, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

पायनियर समाचार सेवा। हल्द्वानी। भारत सरकार द्वारा बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए 2003 से आरंभ कार्यक्रम अस्मिता के तहत द शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल, हल्द्वानी में द सेपक टाकरा एसोसिएशन आफ उत्तराखंड द्वारा अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग 2026 का आयोजन दिनाँक 27 अगस्त 2026 को किया गया। जिसमें हल्द्वानी शहर के विभिन्न विद्यालयों की 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ थे शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक रमेश चंद्र शर्मा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया किया गया। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने हेतु उत्साहित किया. प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मध्य खेला गया। जिसमे यूनिवर्सल ने इंस्पिरेशन स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल मैच दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल तथा शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के मध्य खेला गया जिसमें दीक्षांत स्कूल ने शिवालिक स्कूल को सीधे सेटों में 2-0 से हराया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल विजेता तथा यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल उपविजेता रहा। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर इंस्पिरेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक दीपक बलुटिया द्वारा विजेता तथा विजेता खिलाड़ियों को मेडल तथा ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। द सेपक टाकरा एसोसिएशन आॅफ उत्तराखंड के चेयरमैन डॉ.नागेंद्र शर्मा ने बताया कि यह आयोजन भारत सरकार के अस्मिता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की बालिकाओं को खेलों से जोड़ने के लिए किया गया है। भविष्य में भी समय समय पर एसे कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित किए जाते रहेगे। इस प्रतियोगिता के निर्णायक प्रगति,किरण,श्वेता,गौरव तथा योगेश पांडेय.उक्त अवसर पर दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक सुमित टिक्कू, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल के वाइस चेयरमैन अनंत नियर शर्मा,आकृति शर्मा तथा प्रधानाचार्य पी.एस.अधिकारी,दीपक अधिकारी,वैशाली पांडेय तथा मोहित उप्रेति समेत समस्त विद्यालयों के शारीरिक प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें