स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
धान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगनारद को मिला वानर रूप, अहंकार का हुआ अंत - तिकुनिया में रामजन्म की लीला पर बरसे फूल, जय श्रीराम से गूंजा पंडालमोहाना नदी ने आगोश में लिए तीन घर, कटान से दहशत में ग्रामीण - रातों की नींद उड़ी31 अक्टूबर तक जमा करें पर्यटन परियोजनाओं के लंबित एस्टीमेट : जयवीर सिंह30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगद

कुर्सी रोड पर जूता चप्पल के शोरूम में लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान स्वाहा

कुर्सी रोड पर जूता चप्पल के शोरूम में लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान स्वाहा

​एसी कंप्रेसर फटने से हुआ हादसा

दमकल की 7 गाड़ियों और SDRF ने दो घंटे में पाया काबू, बाल-बाल बचे लोग

पायनियर समाचार सेवा

 ​लखनऊ। विकासनगर थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड पर महावीर इंटर कॉलेज के सामने सोमवार दोपहर एक जूता-चप्पल के शोरूम में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 40 लाख रुपए का कीमती सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल थी कि आसपास के रिहायशी इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और विद्युत विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाला और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। गनीमत रही कि त्वरित कार्रवाई के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार, कुर्सी रोड स्थित एक मार्केट के ग्राउंड फ्लोर पर इंशा फुटवेयर और प्रथम तल पर फंकी शूज नाम से दुकान संचालित है। जबकि दूसरे तल पर जूतों का गोदाम है। इन दुकानों के स्वामी हुसैनाबाद निवासी दो भाई मोहम्मद समीर और मोहम्मद हसीन हैं। दोपहर करीब 11:58 बजे अचानक शोरूम से धुआं और आग की लपटें उठती देख हड़कंप मच गया।

 

दुकान के ठीक पीछे रिहायशी मकान भी स्थित हैं, जिससे खतरा और बढ़ गया था। घटना की सूचना मिलते ही विकासनगर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत आसपास के रिहायशी मकानों को खाली कराया। घरों के भीतर रखे एलपीजी सिलेंडर और अन्य ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। आग की गंभीरता को देखते हुए इंदिरानगर, हजरतगंज और बीकेटी अग्निशमन केंद्रों से फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

सबसे पहले इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम ने राहत कार्य शुरू किया। बाद में अन्य फायर यूनिटों और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त प्रयास कर दो घंटे में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया। दोपहर करीब 12:25 बजे मामले की जानकारी विद्युत विभाग को दी गई। अधिशासी अभियंता पंकज गुप्ता के निर्देश पर एहतियातन 11 केवी बटहा फीडर की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद कर दी गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौके पर जांच के बाद स्पष्ट किया कि ​आग लगने का मुख्य कारण एसी का आउटडोर कंप्रेसर फटना था। एलटी लाइन, सर्विस केबल और बिजली मीटर पूरी तरह सुरक्षित पाए गए। ​इस परिसर में तीन किलोवाट का व्यावसायिक (एलएमवी-दो) कनेक्शन पंजीकृत है। डीसीपी दीक्षा शर्मा ने बताया कि महावीर इंटर कॉलेज के सामने जूता-चप्पल की दुकान में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर भेजा गया।

एहतियात के तौर पर एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया। सभी एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और आग लगने के कारणों की जांच फायर विभाग द्वारा की जा रही है। ​आग पूरी तरह बुझने के बाद प्रभावित परिसर का सर्किट अलग करके बटहा फीडर की बिजली आपूर्ति को दोबारा बहाल कर दिया गया। फिलहाल पुलिस, फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग मामले की विस्तृत जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें