माननीय मंत्री जी की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का ग्राम पंचायत रनिया में हुआ आयोजन

रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की सुनी गई समस्यायें तथा योजनाओं की दी गई जानकारी

पायनियर संवाददाता। कानपुर देहात

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिनांक 05 जून से 21 जून 2026 तक संचालित “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम आधारित समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज तहसील भोगनीपुर, विकास खंड अमरौधा की ग्राम पंचायत रनिया में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी ने की। इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी व अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

रात्रि चौपाल के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान की गई तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही आमजन की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। चौपाल के दौरान ग्रामीणों द्वारा लाइब्रेरी एवं अंत्येष्टि स्थल के निर्माण सहित विभिन्न विकास संबंधी मांगें प्रस्तुत की गईं, जिस पर माननीय मंत्रीगण द्वारा तत्काल प्रस्ताव स्वीकृत कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि पेयजल आपूर्ति हेतु निर्मित पानी की टंकी से आज से जलापूर्ति प्रारंभ कर दी गई है। रात्रि चौपाल के माध्यम से शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने, जनभागीदारी को सशक्त बनाने तथा सुशासन की अवधारणा को धरातल पर प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किया गया। इस मौके पर माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारी गण सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे हैं।

Chief Sub-editor Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *