राजस्थान बेचने जा रहे नाबालिग बच्चियों के गिरोह का भंडाफोड़

एक से डेढ लाख में होता था नाबालिग लड़की का सौदा

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मोहनलालगंज पुलिस ने बुद्ववार को गरीब घर की नाबालिग लड़कियो को निशाना बनाकर उन्हे बहला फुसलाकर विवाह के लिए दूसरे राज्य में बेचने वाले गैंग का पर्दाफांश करते हुए महिला सरगना व एक बाल अपचारी समेत चार को गिरफ्तार किया। बालिकाओ की तस्करी में प्रयक्त की जाने वाले दो चार पहिया वाहनो को भी पुलिस ने बरामद किया। सरगना समेत तीनो आरोपियो को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया। डीसीपी अमित कुमार आनन्द ने बताया मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गनियार निवासी महिला कमलेशा ने गत 12 मई को पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि बेटी-दामाद की मौत होने के बाद दो नाबालिग नातिन उनके पास रह रही थी। दोनो को बहला फुसलाकर एक रिश्तेदार बाल अपचारी ने अपनी साथी प्रिया पटेल निवासी पूरे भोला मेजरगंज थाना भदोखर जनपद रायबरेली के साथ मिलकर साथ लेकर चली गई थी।

पीड़िता की तहरीर पर किशोरियो के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सौरभ सिंह व उपनिरीक्षक अरूण दिवाकर व महिला कांस्टेबल नेहा मिश्रा समेत पुलिस की  कई टीमो को किशोरियो की सकुशल बरामदी के लिए लगाया गया था। जिसके बाद पुलिस टीमो ने दोनो नाबालिग बहनो को गत 18 मई को सकुशल बरामद किया था। पुछताछ में दोनो बहनो ने‌ पुलिस से बताया था कि उन्हे अनुराग यादव निवासी पूरेडरक कोडरस बिजुर थाना मिलएरिया जनपद रायबरेली व उसकी प्रेमिका प्रिया पटेल व रिश्तेदार बाल अपचारी बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाकर शादी के लिए बेचने के लिए राजस्थान के कोटा ले गई थी। जिसके बाद पुलिस टीमे सरगर्मी से आरोपियो की तलाश में जुट गई थी।

बीते बुद्ववार को उपनिरीक्षक सौरभ सिंह ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर मोहनलालगंज के अतरौली क्रासिंग के पास से प्रिया पटेल व उसके प्रेमी अनुराग यादव, मोहम्मद अख्तर निवासी कोरिहर सतांव थाना गुरूबक्शगंज व एक बाल अपचारी को धर दबोचा। गैंग की सरगना प्रिया पटेल ने पुलिस पुछताछ में  बताया वो साथियो के साथ मिलकर आर्थिक रूप से कमजोर घरो व अनाथ नाबालिग लड़कियो को बहला फुसलाकर साथ ले जाकर शादी कराने वाले राजस्थान एक गैंग को बेच देती है। पुलिस ने नाबालिगो की तस्करी में प्रयुक्त किए जाने वाले दो चार पहिया वाहन भी बरामद किए। डीसीपी ने बताया राजस्थान में गैंग की संचालिका पूनम व उसके पति भूपेन्द्र चौधरी को वांछित करते हुए पुलिस टीमो को दोनो की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया हैं।

शादी के लिए सुदंर नाबालिग लड़कियो की डिमांड करता था गैंग

डीसीपी ने बताया कि सरगना प्रिया पटेल ने बताया नाबालिग सुंदर लड़कियो की राजस्थान में शादी कराने की बहुत डिमांड थी। लेकिन वहा भेजने से पहले लड़कियो को सुंदर कपड़े पहनाकर सजा धजा कर फोटो भेजनी होती थी जिसके बाद राजस्थान में बैठी पूनम लड़की पसंद आने पर तस्करी की रकम  बताती थी और भेजने के लिए कहती थी। जिसके बाद नाबालिग लड़कियो को चार पहिया वाहन से राजस्थान के कोटा ले जाकर पूनम के हवाले कर पैसा लेकर वापस आ जाते थे। तस्कारी करने वाली लड़किया गरीब या अनाथ होती थी इस लिए पुलिस से शिकायत नही होती थी।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *