स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षणजोशीमठ घाटी में दर्दनाक हेलीकॉप्टर हादसा, पायलट समेत छह लोगों की मौतनमामि गंगे पर सीएजी की रिपोर्ट ने उठाए सवाल, गंगा में 32 गुना बढ़ा कोलीफॉर्मPET परीक्षा को लेकर अलर्ट रहा प्रशासन, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षणउत्तराखंड में हेलीकॉप्टर लापता, जोशीमठ के पास क्रैश होने की आशंका6 लोग थे सवारAmit Shah in Lucknow: अमित शाह ने किया भाजपा कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ, बोले- यूपी में 30 साल तक रहेगी भाजपा की सरकार545 डॉक्टरों के पद खाली, 52,942 मरीज रेफर - क्या कर रही है धामी सरकार?बारिश से मौसम का मिजाज बदला, ठंड बढ़ी20 साल से उजड़ा पड़ा निचलौल बस डिपो, कभी दिल्ली तक दौड़ती थीं बसें, आज झाड़ियों में दबा है वजूदमुंबई इंडियंस ने रोबिन उथप्पा को बनाया बल्लेबाजी कोचपीईटी परीक्षा केंद्रों का डीएम, एसपी ने किया औचक निरीक्षण

कपिल के शतक और साहिल के छह विकेट से यूथ क्लब 213 रन से जीता

कपिल के शतक और साहिल के छह विकेट से यूथ क्लब 213 रन से जीता

लखनऊ । (पायनियर, खेल संवाददाता)। कपिल के. गोस्वामी (112) के शानदार शतक व कप्तान आदित्य अग्रवाल के उम्दा प्रदर्शन( नाबाद 93 रन व दो विकेट) के बाद मोहम्मद साहिल (6 विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से यूथ क्रिकेट क्लब ने अंडर-16 सिराज खान मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में रॉकन स्पोर्ट्स क्लब को 213 रनों के भारी अंतर से हरा दिया।

यूथ क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवरों में 5 विकेट खोकर 296 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाजी कपिल गोस्वामी के शानदार 112 रन के बाद कप्तान आदित्य अग्रवाल ने भी नाबाद 93 और आदर्श के. तिवारी ने 67 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रॉकन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से अस्मित पटेल और वीरेन पी. सिंह ने एक-एक विकेट लिया।

जवाब में रॉकन स्पोर्ट्स क्लब की पूरी टीम मोहम्मद साहिल की घातक के आगे बेबस नजर आई और महज 13.3 ओवरों में 83 रनों पर ही सिमट गई। रॉकन स्पोर्ट्स क्लब के लिए सलामी बल्लेबाज अंकित यादव ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। यूथ क्रिकेट क्लब के गेंदबाज मोहम्मद साहिल ने 29 रन देकर 6 विकेट चटकाए, जबकि आदित्य अग्रवाल को दो सफलताएं मिलीं। ऑलराउंड खेल के लिए आदित्य अग्रवाल मैन ऑफ द मैच बने।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें