स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

जन्मदिन पार्टी के दौरान अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

जन्मदिन पार्टी के दौरान अवैध पिस्टल व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा

​लखनऊ। गुडम्बा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध असलहा रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब युवक एक जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान अवैध हथियार चमकाते हुए घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार रात थाना गुडम्बा के उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बसहा में चल रहे एक जन्मदिन कार्यक्रम के पास एक युवक अवैध पिस्टल लेकर घूम रहा है, जिससे कोई अप्रिय घटना हो सकती है। ​

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक खाली प्लॉट से संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। जामा तलाशी लेने पर उसके पास से .32 बोर की एक नाजायज पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वैध कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजू उर्फ काजू (24), पुत्र नागेश्वर, निवासी ग्राम बसहा,गुडम्बा, लखनऊ बताया है।

पुलिस ने आरोपी राजू को रात 02:40 बजे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना गुडम्बा में सुसंगत धाराओं में दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि वह अपनी सफाई न्यायालय में वकील के माध्यम से पेश करेगा। इस कामयाबी को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक संदीप सिंह गौर, उपनिरीक्षक अतीश कुमार सिंह, कांस्टेबल दीपक और कांस्टेबल सूर्य प्रकाश यादव शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें