स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित कल्ली पश्चिम के विकास नगर में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार, 28 वर्षीय शिव कुमार ड्राइवर थे। शुक्रवार दोपहर उसने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। पुलिस ने परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शिव कुमार का अपनी पत्नी गायत्री से करीब एक वर्ष से विवाद चल रहा था। शिव कुमार की दो बेटियां और एक बेटा है। वह अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, मृतक शिवकुमार ने आत्महत्या से पहले करीब पौने 12 बजे अपनी बहन अनीता को एक मैसेज भेजा था, जिसमें आत्महत्या करने की बात लिखी थी। मैसेज मिलने के बाद परिजन आनन-फानन में घर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। शिवकुमार एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर की गाड़ी चलाता था। परिजनों के अनुसार उसने हाल ही में अपना पुराना मकान बेच दिया था और करीब एक महीने बाद उसे खाली करना था।

वह सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में अपना नया मकान भी बनवा रहा था और जल्द ही वहां शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें