स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

यूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहन

यूपीआई शुल्क के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी, सरकार का पुतला दहन

  • जीएसटी सर्वे और  ऑनलाइन  कारोबार को लेकर व्यापारियों ने जताया आक्रोश
  • यूपीआई पर शुल्क वापस न लेने पर 15 अक्टूबर से  ऑनलाइन  भुगतान बहिष्कार का ऐलान

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। केंद्र एवं राज्य सरकार की कथित व्यापारी विरोधी नीतियों के विरोध में जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तरकाशी ने मंगलवार को हनुमान चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला दहन किया। व्यापारियों ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने, जीएसटी सर्वे के नाम पर उत्पीड़न करने तथा आनलाइन कारोबार को बढ़ावा देकर पारंपरिक व्यापार को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी ने कहा कि ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से सरकार को जीएसटी संग्रह और आयकर राजस्व में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक को नए नोट छापने पर होने वाले खर्च में भी कमी आई है तथा बैंकों में जमा राशि बढ़ने से उन्हें ऋण वितरण के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल भुगतान से काले धन पर भी अंकुश लगा है और अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। इसके बावजूद यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने का निर्णय व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले से ही ऑनलाइन कंपनियों और बड़े मॉल के कारण छोटे व्यापारी आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं और ऐसे में अतिरिक्त शुल्क का बोझ उन्हें और अधिक प्रभावित करेगा।
जिला महामंत्री अजय प्रकाश बडोला ने कहा कि यदि केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियां व्यापारियों के विरोध में इसी प्रकार जारी रहीं तो आने वाले चुनावों में सरकार को भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क वापस नहीं लिया गया तो 15 अक्टूबर से व्यापारी आॅनलाइन भुगतान का बहिष्कार करेंगे। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को तत्काल स्वीकार करने की मांग की। उनका कहना था कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को व्यापारी संगठनों से संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुभाष बडोनी, महामंत्री अजय प्रकाश बडोला, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र बत्रा, संगठन मंत्री रमेश चंदोक, नरेश शर्मा, जोशियाड़ा व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम गोसाई, मानसिंह गोसाई, मनमोहन थलवाल, सत्य पवार, इश्तियाक अहमद धीरज सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें