स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटपीपीएस (सेवानिवृत्त) ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन संपन्नखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किट

ठाकुर व सारांश की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका ए ने पहले दिन बनाए 288/5, कप्तान अराचिगे ने नाबाद 83 रन पर लौटे

ठाकुर व सारांश की घातक गेंदबाजी से श्रीलंका ए ने पहले दिन बनाए 288/5, कप्तान अराचिगे ने नाबाद 83 रन पर लौटे

गॉल। भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन मेजबान टीम ने मजबूत शुरुआत करते हुए पांच विकेट पर 288 रन बना लिए। कप्तान सहन अराचिगे 83 रन बनाकर नाबाद लौटे और उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका ए ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। भारत ए की ओर से तेज गेंदबाज यश ठाकुर और ऑफ स्पिनर सारांश जैन ने दो-दो विकेट हासिल किए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका ए की शुरुआत अच्छी रही। सलामी बल्लेबाज पवनथा वीरासिंघे (39) और सोहन डी लिवेरा (28) ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़कर टीम को मजबूत आधार दिया। इस साझेदारी को यश ठाकुर ने डी लिवेरा को स्लिप में देवदत्त पडिक्कल के हाथों कैच कराकर तोड़ा।

इसके बाद गुरनूर बराड़ ने लंच से ठीक पहले वीरासिंघे को विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराकर भारत ए को दूसरी सफलता दिलाई। मध्यक्रम में नुवानिदु फर्नांडो (44) और अशेन बंडारा (34) ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला। सारांश जैन ने फर्नांडो को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा, जबकि अशेन बंडारा को यश ठाकुर की गेंद पर ध्रुव जुरेल ने कैच लपका। इसके बाद कप्तान सहन अराचिगे ने जिम्मेदारी संभालते हुए विकेटकीपर अंजला बंडारा (42) के साथ पांचवें विकेट के लिए 99 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जैन ने अंजला बंडारा को बोल्ड कर इस साझेदारी का अंत किया, लेकिन अराचिगे एक छोर पर टिके रहे और 148 गेंदों में नौ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 83 रन बनाकर दिन का खेल समाप्त किया।

भारत ए की गेंदबाजी में यश ठाकुर सबसे किफायती रहे। उन्होंने 14 ओवर में 32 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि सारांश जैन ने 24 ओवर में 77 रन देकर दो सफलताएं हासिल कीं। गुरनूर बराड़ ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए एक विकेट लिया, हालांकि उन्हें और सफलता नहीं मिल सकी। वहीं आकिब नबी लगातार दूसरे मुकाबले में नई गेंद से प्रभाव छोड़ने में असफल रहे। उन्होंने 15 ओवर में 50 रन खर्च किए, लेकिन कोई विकेट नहीं मिला। छह साल बाद लाल गेंद के क्रिकेट में वापसी कर रहे लेग स्पिनर जीशान अंसारी भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। उन्होंने 16 ओवर में 64 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके। धीमी पिच पर भी श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने उनकी गेंदबाजी का आसानी से सामना किया। अब दूसरे दिन भारत ए की कोशिश शुरुआती विकेट लेकर श्रीलंका ए को बड़ा स्कोर बनाने से रोकने की होगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें