स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का सचिवालय घेराव

वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का सचिवालय घेराव

  • मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। चुनाव संबंधी अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को सचिवालय घेराव कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और सरकार तथा चुनाव प्रक्रिया को लेकर कई आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राजपुर रोड स्थित प्रदेश मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां से नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा सहित पार्टी के विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में सचिवालय की ओर रवाना हुए।
सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग की दो परतें लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने सुभाष रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका। बाद में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कुमारी शैलजा ने सरकार पर ‘वोट चोरी’ और ‘इलेक्शन चोरी’ के आरोप लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल पद से हटाने की मांग की। शैलजा ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने परिसीमन और सीटों की संख्या बढ़ाने के मुद्दे पर भी सरकार पर निशाना साधा। शैलजा ने आरोप लगाया कि इन मुद्दों के नाम पर जनता को भ्रमित किया जा रहा है और चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताएं की गई हैं। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कथित मामलों की जांच की मांग दोहराई। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बैरिकेडिंग के पास काफी देर तक नोकझोंक और नारेबाजी होती रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें