स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प

कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में हिंसक झड़प

बदरीनाथ हाईवे पर लगा जाम प्रशासन ने खुलवाया जाम

सोनू। कर्णप्रयाग

उत्तराखंड के चमोली जिले के कर्णप्रयाग नगर में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने के साथ ही तलवारबाजी की भी सूचना सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया, जिससे बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिख श्रद्धालुओं का एक जत्था हेमकुंड साहिब यात्रा पर जा रहा था। इसी दौरान कर्णप्रयाग बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान तलवार का भी इस्तेमाल किया गया, जिसमें कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है। घटना से नाराज स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने बाजार क्षेत्र में प्रदर्शन करते हुए बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम के कारण यात्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास शुरू किए। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की जांच की जा रही है।

कर्णप्रयाग के क्षेत्राधिकारी त्रिवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बाजार क्षेत्र में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इस दौरान श्रद्धालुओं की ओर से तलवार से हमला किया गया, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भी विरोध प्रदर्शन करते हुए यातायात बाधित कर दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस-प्रशासन मौके पर मौजूद है और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात सुचारु कर दिया गया है।

“पुलिस-प्रशासन मौके पर है और स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पूरी तरह सुचारु कर दिया गया है।”
त्रिवेंद्र सिंह राणा
क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें