स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विकासनगर में स्कूल परिसर के घर में चोरी का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर में स्कूल परिसर के घर में चोरी का खुलासा, 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। विकासनगर क्षेत्र के बरोटीवाला स्थित एक स्कूल परिसर में बने घर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी, स्कूल से संबंधित दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने तीन रिश्तेदारों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को बरोटीवाला निवासी गोपाल सिंह ने कोतवाली विकासनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर घर की जाली तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। 30 सितंबर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बाबूराम (65) पुत्र स्व. चरण दास, निवासी तोलाराम बस्ती, नवाबगढ़, विकासनगर को पुल नंबर-1 के पास गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, उसके कब्जे से 5,000 रुपये नकद, ग्रेट वैल्यू मॉडर्न स्कूल की फीस बुक, तीन फीस कार्ड और वारदात में प्रयुक्त डिस्कवर मोटरसाइकिल संख्या वङ-16-अ-1458 बरामद हुई। पूछताछ में पुलिस के अनुसार बाबूराम ने वारदात में अपने तीन साथियों सोनू, राजेन्द्र और मदन के शामिल होने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले घर की रेकी की और इसके बाद अपने साथियों को पंजाब व देहरादून से विकासनगर बुलाया। योजना के तहत आरोपी ने अपने साथियों को मोटरसाइकिल से बरोटीवाला शिव मंदिर तिराहे के पास छोड़ा। इसके बाद दोनों साथी गन्ने के खेत से होते हुए घर तक पहुंचे और जाली काटकर अंदर दाखिल हुए। वारदात के बाद बाबूराम अपने साथियों को लेने हनुमान मंदिर के पास पहुंचा और उन्हें वेदांश चौक तक छोड़कर आया। बाद में आरोपी साथियों के साथ नयागांव चला गया। पूछताछ में पछवादून क्षेत्र में अन्य चोरी व नकबजनी की घटनाओं में भी गिरोह की संलिप्तता सामने आने की बात पुलिस ने कही है। इन घटनाओं के संबंध में पुलिस जांच कर रही है। फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपी बाबूराम की उम्र 65 वर्ष बताई गई है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें