स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

विधायक ने परखी आंगनबाड़ी के पोषण आहार की गुणवत्ता

व्यंजन प्रदर्शनी में शामिल होकर बच्चों और माताओं के पोषण पर दिया जोर

विधायक ने परखी आंगनबाड़ी के पोषण आहार की गुणवत्ता

कांट /शाहजहांपुर।  राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत सेवा संकल्प, राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा के साथ क्षेत्र के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों के बाद शनिवार को ब्लॉक सभागार कांट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ददरौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक अरविंद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करना रहा।कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाने वाले पोषण आहार से तैयार विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई।


आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पोषण आहार की उपयोगिता और उससे तैयार किए जाने वाले व्यंजनों की जानकारी दी। विधायक अरविंद सिंह ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और तैयार व्यंजनों को ग्रहण कर उनके बारे में जानकारी ली। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्तात्रिं को बताया और वादा किया सरकार आगे भी आपकी सैलरी समय अनुसार बढ़ाएगी। इसके बाद मातृ वंदना योजना के अंतर्गत विधायक ने दो लाभार्थियों को प्रस्तुति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में हेल्दी बेबी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शारीरिक विकास से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया गया।


प्रतियोगिता के माध्यम से अभिभावकों को बच्चों के संतुलित आहार और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वस्थ जीवन के लिए पोषण बेहद महत्वपूर्ण है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के साथ लोगों को जागरूक करना भी जरूरी है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि जी. चौहान, प्रभारी सीडीपीओ पूनम, सुपरवाइजर जूली, नेहा द्विवेदी, योगेंद्र कुमार, शिवानंद सिंह राठौड़, विनीत चौधरी, दिलीप कुशवाहा, अनुराग मिश्रा, संजय सिंह साइज समेत ब्लॉक क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रहीं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें